उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

भीमताल: ताल में नहाने गए दो एयरफोर्स जवान की डूबने से मौत! रेस्क्यू कर शव बरामद..

भीमताल- नैनीताल जिले के भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत चाफी के मुसाताल में एक बेहद ही दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मूसाताल में नहाने के लिए गए दो एयरफोर्स जवान की डूबने से मौत हो गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों के शव को बाहर निकाले।

घटना की जानकारी देते हुए सीओ प्रमोद साह ने बताया कि आठ दोस्त घूमने के लिए भीमताल के मुसाताल आए थे। जहां चार दोस्त प्रिंस यादव, साहिल, सौरभ सिंह और बृजेंद्र ताल में नहाने गए थे। तभी बीच ताल में पानी गहरा होने से प्रिंस यादव और साहिल डूबने लगे तो उनके साथियों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन उन्हें नहीं बचा सके।

उन्होंने बताया कि एक घंटे की मशक्कत के बाद प्रिंस यादव और साहिल के शव बाहर निकाला गया। सीओ ने बताया कि चारों पठानकोट पंजाब एयरफोर्स में तैनात है। आठ दोस्तों में चार युवतियां भी शामिल थी।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad