उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: बनभूलपुरा और राजपुरा से दो नाबालिग लड़कियां लापता! थाने पहुंचे परिजन..

हल्द्वानी- दो नाबालिग लड़कियों के लापता होने की खबर सामने आई है। जिसके बाद दोनों के परिजनों ने थाने पहुंच कर किशोरियों को तलाश करने की पुलिस से गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

यहां कोतवाली क्षेत्र के राजपुरा और बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से दो नाबालिग लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के जवाहर नगर में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि बीती 30 जून को उनकी 15 वर्षीय बेटी बिना बताए कहीं चली गई। जिसका काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया है।

वहीं दूसरे मामले में राजपुरा नई बस्ती निवीसी महिला ने पुलिस को बताया कि बीती 1 जुलाई की दोपहर उनकी 17 वर्षीय बेटी लापता हो गई। खोजबीन के बाद भी कुछ जानकारी नहीं मिली है। वहीं पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में गुमशुदगी दर्ज कर किशोरियों की खोज की जा रही है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad