उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

जेल से दो कैदी फरार! मचा हड़कंप..

जेल से दो कैदी फरार होने से हड़कंप मच गया। एक कैदी जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। जबकि दूसरा विचाराधीन है। फरार कैदियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

मामला जिला कारागार हरिद्वार का है। फरार कैदी पंकज निवासी रुड़की और राजकुमार निवासी गोंडा उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। दोनों मौका मिलते ही जेल से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार पंकज हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। जबकि राजकुमार विचाराधीन कैदी है। दोनों की तलाश में पुलिस टीमें लग गई है।

घटना के समय जेल में हाई सिक्योरिटी बैरक का निर्माण कराया जा रहा था। जिसको लेकर एक सीढी लगी थी, जहां से दोनों कैदी फरार हो गए। दोनों कैदियों के फरार होने से जेल प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: पहाड़ियों पर दिए विवादित बयान पर कांग्रेसियों का फूटा गुस्सा! मंत्री प्रेमचंद का फूंका पुतला..

वहीं हरिद्वार जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि वह अवकाश पर थे, उन्होंने बताया कि जिला कारागार में हाई सिक्योरिटी बैरक का निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में एक सीडी वहां पर रखी रह गई। जिसका फायदा इन दोनों कैदियों ने उठाया और वह जेल से फरार हो गए। फिलहाल मौके पर वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे हुए हैं और किसकी लापरवाही है। इसकी जांच चल रही है।

उन्होंने बताया कि रात के समय जब सभी कैदियों को बैरक में बंद किया जाता है, उस समय गिनती की जाती है। गिनती में दो कैदियों की कमी होने का पता चला, जिसके बाद पूरी जेल को खंगाला गया। उसके बाद सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया। वहीं एक कैदी से पूछताछ में पता चला कि यह दोनों कैदी सीढ़ी लगाकर जेल से फरार हो गए हैं। पुलिस दोनों को तलाशने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: शादी समारोह से लौट रही कार खाई में गिरी! एक भाई की मौत दूसरा घायल..
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0