उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: महिला पर दो रॉटविलर डॉग ने किया हमला! आए 200 टांके.. हाथ फ्रैक्चर..

राजधानी देहरादून के राजपुर क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां मंदिर जाते समय एक महिला पर पड़ोसी के प्रतिबंधित नस्ल के दो डॉग रॉटविलर ने हमला कर दिया। महिला को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार राजपुर क्षेत्र के किशननगर की रहने वाली महिला रविवार सुबह करीब 4 बजे मंदिर जा रही थी। इस दौरान पड़ोसी के रॉटविलर के दो कुत्तों ने काट लिया। कौशल्या देवी के बेटे की शिकायत पर कुत्ते के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रॉटविलर नस्ल को पालना प्रतिबंधित है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि कौशल्या देवी के बेटे उमंग निर्वाल ने बताया कि उनकी माता रोजाना पास के शिव मंदिर में जाती हैं। रविवार को भी वह सुबह 4 बजे घर से निकली थीं। पास में ही मोहम्मद जैद का घर है। जैद ने रॉटविलर नस्ल के दो कुत्ते पाले हुए हैं। जैसे ही उनकी माता जैद के घर के सामने से गुजरीं तभी कुत्तों ने दीवार फांदकर उन पर हमला कर दिया।

दोनों कुत्तों ने उनकी माता को बुरी तरह से काट लिया। शोर सुनकर वहां लोग इकट्ठा हुए और कुत्तों के चंगुल से कौशल्या देवी को बचाया। आरोप है कि हमले के दौरान लोगों ने कुत्तों के मालिक को आवाज लगाई लेकिन कोई भी बचाने नहीं आया।

कौशल्या देवी को लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी ने बताया कि कुत्तों के मालिक मोहम्मद जैद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, कौशल्या देवी ने बताया कि ये कुत्ते पहले भी कॉलोनी के लोगों पर हमला कर चुके हैं। पूर्व में शिकायत भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

इधर, पीड़िता के बेटे उमंग ने बताया कि उनकी माता के सिर, हाथ और पैर पर 200 टांके आए हैं। हाथ की दो हड्डियां टूट गई हैं। डॉक्टरों ने सोमवार को हाथ का ऑपरेशन करने की बात कही है। जबकि, कान का ऑपरेशन रविवार को ही कर दिया गया।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad