उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: नाबालिग समेत दो युवतियों ने उठाया खौफनाक कदम! परिजनों का रो-रोकर…

हल्द्वानी- नाबालिग समेत दो युवतियों ने आत्मघाती कदम उठा लिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।

यहां बनभूलपुरा में एक किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते जीवनलीला समाप्त कर ली। वह घर के भीतर परिजनों को फंदे से लटकी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

वनभूलपुरा के इंदिरानगर निवासी 17 वर्षीय सिफा पुत्री मो. शाहिद चार भाई बहनों में तीसरे नंबर की थी। परिजनों के अनुसार पूर्वाह्न 11 बजे परिवार के अन्य सदस्य पहली मंजिल पर थे और सिफा भूतल के कमरे में थी। सिफा काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई है, तो परिजन कमरे में गए। वहां सिफा फंदे से लटकी थी। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।

वहीं खटीमा निवासी 21 वर्षीय ममता पुत्री आनंद लोहनी ने संदिग्ध हालात में जहरीले पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में दोनों मौत हो गई।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad