उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

घर लौट रही स्कूटी सवार दो युवतियां खाई में गिरी, एक लापता!

घर लौट रही दो लड़कियों की स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा हाट कालिका मंदिर गंगोलीहाट के पास सोमवार शाम करीब 7 बजे सरयू, पनार पुल क्रॉस करने के दौरान हुआ। मोड़ पर स्कूटी डिस्बेलन्स होकर खाई में गिर गई।

पुलिस के अनुसार स्कूटी में किरन (26) पुत्री स्व. कैलाश राम और संगीता (23) पुत्री उमेद राम सवार थी। हादसे में किरन सड़क से लगभग 10 मीटर नीचे सरयू नदी में जा गिरी और उसकी साथी संगीता झाड़ियों में फंस गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर संगीता को सकुशल बचा लिया। वहीं दूसरी युवती की तलाश जारी है।

बताया जा रहा है कि थाना गंगोलीहाट व अल्मोड़ा पुलिस की थाना दन्या टीम और एसडीआरएफ टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन पानी का बहाव तेज और अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन में काफ़ी परेशानी हो रही थी। देर रात्रि तक चले सर्च ऑपरेशन में युवती का पता नही चल पाया।

मांगलावार सुबह से अल्मोड़ा पुलिस की थाना दन्या व पिथौरागढ़ पुलिस की थाना गंगोलीहाट और अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ की एसडीआरएफ टीमों ने दोबारा सर्च ऑपरेशन चलाया है, लेकिन अभी तक युवती का पता नही चल पाया है। युवती के परिजन भी रेस्क्यू टीमों के साथ है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad