उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: 2 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार!

उत्तराखंड STF की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। राजधानी देहरादून में पुलिस के साथ एएनटीएफ की टीम ने 2 किलो चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसएसपी STF आयुष अग्रवाल ने बताया कि देहरादून के थाना कैंट क्षेत्र के केनाल रोड के पास से एक चरस तस्कर इंद्रमणि बेलवाल पुत्र गुणानंद बेलवाल निवासी तिलवाड़ी सेलाकुई उम्र 38 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से करीब 2 किलो अवैध चरस बरामद हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त पिछले कई सालों से उत्तराखंड में चरस की सप्लाई कर रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ पर बताया कि वह यह चरस नेटवार मोरी उत्तरकाशी से लेकर आया था।

पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार UK 07 DK 5306 भी सीज कर दी है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपए में आंकी जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा काफी समय से चरस की तस्करी की जा रही थी।

पुलिस टीम में एएनटीएफ युनिट के उप निरीक्षक विकास रावत, मुख्य आरक्षी मनमोहन, मुख्य आरक्षी नरेंद्र पुरी, मुख्य आरक्षी सुधीर केसला, आरक्षी रामचन्द्र, आरक्षी प्रदीप परिहार, आरक्षी गंभीर, थाना कैंट पुलिस टीम के कांस्टेबल केदारनाथ व हर्षवर्धन शामिल रहे।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad