उत्तराखण्डबड़ी-खबर

उत्तराखंड: शिक्षा विभाग में अस्थायी तौर पर रखें जाएंगे 2000 कर्मचारी!

देहरादून- शिक्षा विभाग में 2000 टीचरों को बहुत जरुरी अस्थायी व्यवस्था के तौर पर रखने की तैयारी चल रही है। शिक्षा मंत्री के निर्देश पर शिक्षा निदेशालय ने शासन को इसके लिए प्रस्ताव बना कर भेजा है।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के मुताबिक, विभाग में कई टीचर लंबे समय के लिए छुट्टी पर रहते हैं। खासकर महिला टीचर मातृत्व अवकाश पर रहती हैं। इस बीच छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए इन टीचरों की तैनाती की जाएगी।

सरकार की मंशा टीचरों की कमी से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए बेहद जरुरी अस्थायी व्यवस्था पर टीचरों को रखने की है।

वहीं विभागीय अफसरों के मुताबिक, इन टीचरों को प्रति वादन (पीरियड़) के हिसाब से मानदेय दिया जाएगा। हाईस्कूल के टीचरों को प्रति पीरियड़ 200 रुपये और इंटर के टीचरों को प्रति पीरियड़ 250 रुपये देने का प्रस्ताव है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार यदि कोई शिक्षक एक दिन में चार पीरियड़ पढ़ाता है तो उसे एक दिन में 1000 रुपये मानदेय मिलेगा।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad