उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

उत्तराखंड: मेडिकल-नर्सिंग कॉलेजों में 240 पदों पर भर्ती शुरू! ऐसे करें आवेदन…

हल्द्वानी- राज्य में मेडिकल और नर्सिंग के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। आउटसोर्स के माध्यम से 240 मेडिकल कर्मचारियों की भर्ती होनी है। जिसके लिए मेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों की मांग पर निजी एजेंसी ने सेवायोजन कार्यालय के माध्यम से आवेदन मांगे हैं। भर्ती कर्मचारी राज्य में देहरादून, अल्मोड़ा, नैनीताल, हल्द्वानी व चंपावत में नियुक्ति किए जाएंगे।

इन पदों पर होगी भर्ती…

जानकारी के मुताबिक इन पदों पर भर्ती होनी है। भर्ती प्रक्रिया में स्टाफ नर्स, पब्लिक हेल्थ नर्स, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट, मेडिकल रिकॉर्ड अफसर, नर्सिंग और डिप्टी नर्सिंग सुपरीटेंडेंट, नर्सिंग एंड पैरामेडिकल स्टाफ, स्टेटिस्टिशियन, असिस्टेंट और डिप्टी लाइब्रेरियन, वोकेशनल काउंसलर, हेल्थ इंस्पेक्टर, रेडियो, ओटी, डेंटल, सीएसएसडी टेक्निशियन, इलेक्ट्रीशियन, पर्यावरण मित्र व सिक्योरिटी गार्ड के पद शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -  आज कैलाश मानसरोवर यात्रियों का होगा भव्य स्वागत, कल सीएम धामी पहले जत्थे को दिखाएंगे हरी झंडी

ऐसे कर सकते हैं आवेदन…

इच्छुक उम्मीदवार क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के पोर्टल rojgar prayag.uk.gov.in या ईमेल [email protected] के माध्यम से इन भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

वहीं जानकारी देते हुए दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि निजी एजेंसी को जल्द 240 पदों पर कर्मचारी उपलब्ध कराने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें -  आज कैलाश मानसरोवर यात्रियों का होगा भव्य स्वागत, कल सीएम धामी पहले जत्थे को दिखाएंगे हरी झंडी
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad