उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

उत्तराखंड: 57 दरोगा बने इंस्पेक्टर! भाकुनी के भी बड़े स्टार.. देखिए लिस्ट…

देहरादून- उत्तराखंड पुलिस महकमे में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए 57 सब इंस्पेक्टर (उपनिरीक्षकों) को इंस्पेक्टर (निरीक्षक) नागरिक पुलिस के पद पर प्रमोशन (पदोन्नति) दी गई है। पुलिस महानिदेशक मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के तहत यह पदोन्नति प्रक्रिया चयन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत की गई है, जिसे उत्तराखंड पुलिस उपनिरीक्षक एवं निरीक्षक सेवा नियमावली 2018 और उसके 2024 के संशोधित प्रावधानों के आधार पर अमल में लाया गया। इस पदोन्नति के लिए विभागीय चयन समिति की संस्तुति के बाद आदेश पारित किए गए हैं। पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में उत्तरकाशी, नैनीताल, हरिद्वार, देहरादून, अल्मोड़ा, चमोली, टिहरी, पौड़ी, ऊधमसिंहनगर, चम्पावत, रुद्रप्रयाग, जीआरपी, साइबर थाना और पुलिस मुख्यालय के अधिकारी शामिल हैं। 

नैनीताल जिले में कई दरोगाओं को इंस्पेक्टर बनाया गया है। जिसमें बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी को भी टू स्टार से अब थ्री स्टार लगकर इंस्पेक्टर बने है। वहीं सब इंस्पेक्टर विजय सिंह, गणेश सिंह, रजत सिंह कसाना और प्रकाश सिंह मेहरा भी इंस्पेक्टर बने है।

यह देखिए लिस्ट..

What’s your Reaction?
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad