उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरमठ-मंदिर

उत्तराखंड: 750 तीर्थ यात्री करेंगे कैलाश मानसरोवर यात्रा! इस दिन रवाना होगा पहला दल..

नई दिल्ली/हल्द्वानी- पांच साल के लंबे इंतजार के बाद अब कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू हो रही है। पहला दल 30 जून को रवाना होगा। इस साल करीब 750 श्रद्धालु कैलाश मानसरोवर की यात्रा करेंगे। इस यात्रा के लिए पंजीकरण कराने वाले 5,561 श्रद्धालुओं में से इनका चयन बुधवार को कंप्यूटरीकृत ड्रॉ के जरिये किया गया।

कोरोना महामारी और भारत-चीन के बीच सीमा पर लंबे तक जारी तनाव के चलते यात्रा 2020 में बंद कर दी गई थी। यात्रा जून में शुरू होगी और अगस्त तक चलेगी। विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवधर्न सिंह ने बताया कि यात्रा के लिए 4,024 पुरुष और 1,537 महिलाओं ने पंजीकरण

कराया था। इनमें से ड्रॉ के जरिये 750 श्रद्धालुओं का चयन किया गया। अब इनमें से 50-50 यात्रियों के पांच जत्थे लिपुलेख के रास्ते और 50-50 यात्रियों के 10 जत्थे नाथू ला मार्ग से कैलाश मानसरोवर जाएंगे। ये दोनों ही रास्ते अब सुगम है। श्रद्धालुओं को सीमित जगहों पर ही ट्रैकिंग करनी होगी। यात्रा का अधिकांश हिस्सा वाहनों के जरिये पूरा किया जा सकेगा।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यात्रियों को एसएमएस और ई-मेल के जरिये इसकी जानकारी भेजी जा रही है। यात्री वेबसाइट (https://kmy.gov.in) पर भी देख सकते हैं। एक हेल्पलाइन नंबर 011-23088133 भी जारी किया गया है।

केएमवीएन (KMVN) के एमडी विनीत तोमर ने बताया कि केएमवीएन की ओर से जल्द यात्रियों की सूची जारी की जाएगी। यहां उत्तराखंड से पांच दलों में 250 श्रद्धालु लिपुलेख मार्ग से कैलास मानसरोवर जाएंगे। एमडी विनीत तोमर ने बताया, यात्रा मार्ग में बनाए कैंप तैयार कर लिए गए हैं। 30 जून को पहला दल रवाना होगा।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad