उत्तराखण्डबड़ी-खबर

उत्तराखंड : 60 वर्षीय व्यक्ति को बाघ ने बनाया अपना निवाला!

रामनगर- उत्तराखंड में वन्यजीवों के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यहां रामनगर तहसील क्षेत्र के सबसे दुरस्थ गाँव चुकुम में एक व्यक्ति पर बाघ ने हमला कर   उसे अपना निवाला बना लिया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

जानकारी के मुताबिक चुकुम गांव के 60 वर्षीय गोपाल राम  सुबह शौच के लिए जंगल में गए थे। तभी वहां एक बाघ ने उस पर हमला कर दिया। बाघ ग्रामीण को खींचकर जंगल में ले गया। जब काफी देर तक वह नहीं लौटा तो ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन की। जिसके बाद सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर घटना स्थल से कुछ दूरी पर जंगल के अंदर से बाघ के कब्जे से शव बरामद किया।
वहीं रामनगर वन विभाग के कोसी रेंज के कार्यालय प्रभारी वीरेंद्र पांडे ने बताया मौके पर गस्त को बढ़ा दी गई है। बाघ के हमले में मारे गए ग्रामीण व्यक्ति के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad