उत्तराखण्डपर्यटन-मौसमबड़ी-खबर

उत्तराखंड : इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का यलो अलर्ट…

देहरादून- उत्तराखंड में मौसम को लेकर मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं।

मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान जारी किया है उसके मुताबिक उत्तराखंड में अगले 3 दिन मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। उत्तराखंड राज्य में अगले 3 दिनों तक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग व पिथौरागढ़ समेत कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी के आसार हैं। जबकि राज्य के अन्य जिलों में हल्की बारिश के साथ ठंड बढ़ने के आसार हैं।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
1
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad