उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: जमानत पर जेल से बाहर आते ही आरोपी ने नाबालिग लड़की पर किया चाकुओं से हमला!

जिला ऊधम सिंह नगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रुद्रपुर में किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया युवक जब जमानत पर जेल से बाहर आया तो अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर किशोरी के घर में घुसकर उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद शोर मचाने पर आरोपियों में से एक को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में निवासी पीड़िता के पिता ने शनिवार देर रात पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते साल उनकी नाबालिग पुत्री घर से लापता हो गई थी। मामले में उन्होंने थाना ट्रांजिट कैंप में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें -  सक्रिय पहल से आशा का सृजन: उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में विश्व आत्महत्या निवारण दिवस पर मनोवैज्ञानिक कार्यशाला का आयोजन

उस समय जांच कर पुलिस ने उनकी पुत्री को बरामद कर आरोपी युवक पिपलिया काॅलोनी थाना गजरौला जिला पीलीभीत यूपी निवासी विक्की को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बीते दिनों आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आ गया। इसके बाद आरोपी उनसे मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगा।

जब पीड़िता के परिजनों ने मुकदमा वापस लेने से मना कर दिया। तब बीते शनिवार रात करीब 9:30 बजे आरोपी विक्की अपने दो दोस्तों के साथ उनके घर में घुस आया। और जान से मारने की नीयत से उनकी पुत्री पर चाकू से कई वार कर दिए। इससे किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल पीड़िता को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह भी पढ़ें -  मुकेश बोरा ने फिर कायम रखा दबदबा, गोविंद मेहता की जीत, पूर्व चेयरमैन को बड़ा झटका..

इसके बाद आरोपी अपने एक साथी के साथ फरार हो गया। शोर-शराबा सुनकर आस-पास के लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि आरोपी विक्की और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad