उत्तराखण्डबड़ी-खबर

उत्तराखंड: भीषण अग्निकांड में 22 झोपड़ियां जलकर राख! मची अफरा-तफरी…

राजधानी देहरादून में सोमवार सुबह भीषण अग्निकांड से इलाके में अफरा तफरी मच गई। सुबह तड़के खुड़बुड़ा मोहल्ले में लगी आग से करीब 22 झोपड़ियां जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले मज़दूर तांबा जला रहे थे। उसी समय यह हादसा हुआ।

लेकिन गनीमत रही कि आग से पहले ही सभी बच्चे और यहां रहने वाले लोग बाहर निकल गए। आग से यहां पर रखें पांच छोटे सिलिंडर भी फट गए। सिलिंडर एक साथ फटने से आग ने विकराल रूप ले लिया।

जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं गनीमत रही की हादसे में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। इस भीषण अग्निकांड से आस-पास हड़कंप मच गया। यहां बनी 22 झुग्गी झोपड़ियां जलकर राख हो गई।



What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad