उत्तराखंडउत्तराखण्डपर्यटन-मौसमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: 2 जून को बारिश-आंधी का अलर्ट! सावधानी बरतने की सलाह..

देहरादून- मौसम विभाग ने राज्य में एक बार फिर बारिश आंधी का अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने सोमवार को पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने पूरे राज्य में 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

जानकारी देते हुए मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने रविवार को बताया कि देश के विभिन्न क्षेत्रों के साथ ही उत्तराखंड में इस समय प्री-मानसून की बारिश हो रही है। राज्य में यह 6 जून तक यह जारी रह सकती है है। 10 जून के बाद राज्य में मानसून दस्तक दे सकता है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad