उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: एक और भ्रष्टाचारी अधिकारी रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा!

भ्रष्टाचारी रिश्वतखोर अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस की  सख्त कार्रवाई जारी है। धर्मनगरी हरिद्वार में विजिलेंस की टीम ने सहायक चकबन्दी अधिकारी कार्यालय, मंगलौर (हरिद्वार) में तैनात लिपिक विनोद कुमार को 2,100 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

शिकायतकर्ता ने विजिलेंस देहरादून सेक्टर में शिकायत दी थी कि उसके भाई ने अपनी बुआ से खरीदे प्लॉट के दाखिलाखारिज के बदले लिपिक विनोद कुमार रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत की पुष्टि के बाद विजिलेंस की ट्रैप टीम ने योजना बनाकर आरोपी को मंगलौर स्थित कार्यालय में रिश्वत लेते हुए दबोच लिया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: 66 लाख 30 हज़ार की अवैध स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार.. वीडियो…

गिरफ्तारी के बाद टीम ने आरोपी के आवास और अन्य ठिकानों पर भी तलाशी ली और चल, अचल संपत्ति के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है।

विजिलेंस ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी अपने पदीय कार्य के बदले रिश्वत मांगता है या आय से अधिक संपत्ति अर्जित करता है, तो उसकी सूचना टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 या व्हाट्सएप नंबर 9456592300 पर देकर भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में सहभागी बनें।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: सीबीएसई 10 वीं का रिजल्ट जारी.. इंस्पिरेशन स्कूल के छात्रों ने मारी बाजी…

निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेसन ने कार्रवाई करने वाली टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad