उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: मामूली कहासुनी पर सिर में हथौड़ा मारकर दोस्त की हत्या! आरोपी गिरफ्तार

राजधानी देहरादून से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मामूली कहासुनी के बाद दोस्त ने ही दोस्त के सिर पर हथौड़ा मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं हत्यारे दोस्त को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार डालनवाला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सूचना मिली कि परेड ग्राउंड के पास एक व्यक्ति ने स्कूटी पर जाते समय स्कूटी चला रहे व्यक्ति के सिर पर पीछे से हथौड़े से वार कर उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया।

जिसके बाद तुरंत पुलिस पहुंची तो आरोपी मौके पर ही खड़ा मिला, जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर घायल को दून अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान संतोष साहु हाल निवासी करनपुर देहरादून के रूप में हुई जो मूल रूप से झारखंड का निवासी था जबकि हत्यारोपी की पहचान शिवरन साहनी (राजमिस्त्री) हाल निवासी इंदिरा कालोनी देहरादून व मूल निवासी छपरा बिहार के रूप में हुई।

इधर, इंस्पेक्टर डालनवाला ने बताया कि मृतक के भाई राहुल साहु ने शिवरन के खिलाफ हत्या की धारा में अभियोग पंजीकृत कराया है।

जिसमें बताया कि हत्यारोपी शिवरन और संतोष दोनों दोस्त थे। उनमें किसी बात को लेकर हाथापाई हो गई थी। राहुल ने बीच बचाव कराया था तो उसके हाथ के कड़े से शिवरन के मुंह पर हल्की चोट लग गई थी। संतोष, दोस्त शिवरन को अपनी स्कूटी से अस्पताल ले जा रहा था। थोड़ी ही दूर जाने पर शिवरन ने हथौड़े से संतोष के सिर पर जोरदार वार कर दिया।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad