उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: दस हजार की रिश्वत लेता तहसील का पेशकार गिरफ्तार!

विजिलेंस की टीम लगातार भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई कर उनकी धर पकड़ कर रही है। विजिलेंस की टीम ने सोमवार को अधिकारी को घूस लेते रंगेहाथ दबोचा है। यहां रुड़की तहसील कार्यालय में तैनात पेशकार रोहित को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए दबोचा गया है। यह कार्रवाई सतर्कता अधिष्ठान देहरादून सेक्टर की ट्रैप टीम ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में की।

शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान की टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 पर दर्ज शिकायत में बताया कि उसकी बहन की कृषि भूमि से संबंधित मामला तहसीलदार न्यायालय, रुड़की में लंबित था।

24 मार्च 2025 को न्यायालय ने एक पक्षीय आदेश पारित किया था, जिसके विरुद्ध 21 अप्रैल 2025 को रिस्टोरेशन के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया था। आरोप है कि इस पत्रावली पर कार्यवाही कराने के एवज में पेशकार रोहित ने 25,000 ₹ की रिश्वत की मांग की थी।

सतर्कता टीम ने शिकायत पर एक्शन लेते हुए योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया और 19 मई को रोहित पुत्र रामपाल सिंह, निवासी मकान संख्या 273, ग्राम कस्बा रुड़की, जनपद हरिद्वार को 10 हजार ₹ की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के आवास सहित अन्य ठिकानों पर संपत्ति की जांच-पड़ताल की जा रही है।

विजिलेंस ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी अपने पद का दुरुपयोग करता है, रिश्वत की मांग करता है या आय से अधिक संपत्ति अर्जित करता है, तो वे टोल फ्री नंबर 1064 या व्हाट्सएप नंबर 9456592300 पर तुरंत सूचना दें। शिकायत करने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad