उत्तराखण्डपर्यटन-मौसमबड़ी-खबर

उत्तराखंड : बदलेगा मौसम का मिजाज! बारिश, बर्फबारी के साथ कोहरे से बढ़ेगी ठंड

उत्तराखंड मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। राज्य में 12 दिसंबर से 15 दिसंबर तक बादल छाए रहेंगे। जबकि, सुबह के समय मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि दिसंबर की शुरुआत में हुई हल्की बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई है।

आज से पर्वतीय जिलों में को मौसम बदलेगा। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि, 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। इसका असर मैदानी क्षेत्रों में भी पड़ेगा। यहां तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ सकती है।

मैदानी इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है, घने कोहरे और शीत लहर के चलते विशेष कर मैदानी इलाकों में सूखी ठंड का प्रकोप बढ़ने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मैदानी इलाकों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं पहाड़ों में माइनस में पहुंचा तापमान से उत्तराखंड में दिसंबर में ठंड चरम पर पहुंच गई है। पहाड़ के कई इलाकों में तापमान माइनस में जाने लगा है और पानी जमने लगा है। उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में पिछले एक सप्ताह के अंदर तापमान 5 से 6 डिग्री तक लुढ़क गया है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
2
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad