उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरराजनीति

उत्तराखंड: बड़ा फैसला! कॉपी-किताब और बैग को घर छोड़ स्कूल जाएंगे बच्चे..

देहरादून- उत्तराखंड के स्कूलों में अब हर महीने एक दिन बैग फ्री डे मनाया जाएगा। इसके लिए शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने निर्देश जारी किए हैं। यह नियम इसी सत्र से लागू किया जाएगा। इसके लिए विभागीय मंत्री के स्तर इस आदेश का पालन कराने के लिए अफसरों को भी तैनात किया गया है। राज्य के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में हर महीने के अंतिम शनिवार को इसे लागू किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में अब महीने के एक दिन बच्चों को बैग लेकर स्कूल जाने की जरूरत नहीं होगी। शिक्षा विभाग ने इसके लिए एक नई व्यवस्था लागू की है, जिसके तहत बच्चों को अब एक दिन बिना बैग के स्कूल आना होगा। इस दिन स्कूल में पढ़ाई की जगह दूसरी गतिविधियां की जाएंगी। इस दिन को बैगलेस डे के रूप में लागू किया जायेगा।

शिक्षा विभाग ने इसके लिए एससीईआरटी के द्वारा गतिविधि पुस्तिका भी तैयार की है, जिसका विभागीय मंत्री द्वारा विमोचन भी किया गया है। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत इस व्यवस्था को राज्य भर के स्कूलों में लागू करवाया जा रहा है।

बैगलेस डे के दिन स्कूल पहुंचने वाले छात्रों के लिए तीन तरह की गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इसमें जैविक, मशीनी और मानवीय गतिविधियां शामिल रहेंगी। इसके लिए गतिविधि पुस्तिका तैयार की गई है, जो सभी शिक्षा बोर्ड सीबीएसई, आईसीएसई, भारतीय शिक्षा बोर्ड, संस्कृत शिक्षा और मदरसा बोर्ड में ई फॉर्मेट सहित उपलब्ध करा दी जाएगी।

राज्य में इस व्यवस्था को कड़ाई से लागू करने के लिए ब्लॉक स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी, जिला स्तर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी और राज्य स्तर पर महानिदेशक शिक्षा नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। सभी नोडल अधिकारियों को इस व्यवस्था का पालन करवाने के लिए औचक निरीक्षण करने के लिए भी कहा गया है।


What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad