उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: भाजपा नेता ने की चाकुओं से गोदकर पिता की हत्या

जिला उधम सिंह नगर से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप के आजाद नगर में भाजपा युवा मोर्चा नेता ने अपने पिता की चाकूओं से गोदकर बेहरमी से हत्या कर दी। हत्याकांड के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी बेटे और मृतक के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर के वार्ड नं. 7 आजद नगर में मृतक तोताराम उम्र 50 वर्ष अपने दो बेटों दीपक और सुमित के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि तोताराम ई-रिक्शा चलाते थे और पिछले छह महीने पहले पैर टूटने के बाद कुछ काम नहीं कर रहे थे। उनका अपने बड़े बेटे और युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष दीपक राठौर से मकान को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह विवाद के चलते दीपक ने चाकू मारकर पिता की हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार अपने पिता की हत्या करने के बाद आरोपी खून से सने कपड़े पहने थाने पहुंचा था और दरोगा प्रदीप पंत को सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस आरोपी को लेकर उसके घर गई और तब तक तोताराम की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad