उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: बीजेपी नेता रोहित नेगी के हत्यारे पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार!

देहरादून- बीजेपी नेता रोहित नेगी की गोली मारकर हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपित मुजफ्फनगर-मंगलौर की सीमा से निकल रहे हैं। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

जिसके बाद जवाबी फायरिंग में मुख्य आरोपी अजहर त्यागी निवासी प्रधान पट्टी, बरला, थाना पुरकाजी, जिला मुजफ्फरनगर (यूपी) की दोनों टांगों व हाथ में गोली लगी, जबकि उसके साथी आयुष कुमार निवासी शामली के दोनों घुटनों पर गोली लगी है। दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सोमवार रात सेलाकुई के तिलवाड़ी निवासी रोहित नेगी, उसका दोस्त अभिषेक बर्तवाल, निशांत खर्कवाल, पीयूष बिष्ट, आयुष, आयुष की महिला मित्र व तरुण हांडा एक पार्टी में थे। रात करीब डेढ़ बजे अभिषेक अपनी बोलेरो लेकर डीबीआइटी चौक पर पहुंचा। बोलेरो में रोहित नेगी के अलावा उसका दोस्त अभिषेक, निशांत व पीयूष भी बैठे थे,

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने उठाया खौफनाक कदम! परिजनों ने दी थाने में तहरीर..

जबकि आन्या, आयुष व तरुण पीछे दूसरी कार में आ रहे थे। डीबीआइटी चौक पर बाइक पर दो युवक पहले ही खड़े थे, जिन्हें रोहित नेगी की बगल वाली सीट पर बैठे अभिषेक ने पहचान लिया। रोहित ने तिलवाड़ी के लिए वाहन मोड़ा तो आरोपी अजहर ने आगे के शीशे से सटाकर रोहित नेगी पर फायर झोंक दिया। गोली रोहित नेगी के गले में लगी, उसे ग्राफिक ऐरा अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों के बारे में सुराग जुटाते हुए गुरुवार रात को दोनों को मुजफ्फनगर मंगलौर सीमा पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: केदारनाथ के पास हेलीकॉप्टर क्रैश! सात लोग थे सवार.. CM धामी ने...
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Ad