उत्तराखण्डबड़ी-खबरराजनीति

उत्तराखंड: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने 2 विधायक सहित 5 नेताओं का किया जवाब तलब!

देहरादून- लोकसभा चुनाव के मतदान के बाद उत्तराखंड बीजेपी में नेताओं में आपसी मदभेद सामने आने लगे हैं। जिसके बाद पार्टी द्वारा अनुशासनहीनता और जुबानी जंग करने पर पूर्व मंत्री और दो विधायकों समेत कुल पांच नेताओं का जवाब तलब किया गया है। पार्टी ने पांचों नेताओं को रविवार को अपना पक्ष रखने के लिए कहा है।

बीजेपी को एक अनुशासित पार्टी माना जाता रहा है लेकिन नेताओं के बयानों से लगातार इस अनुशासन की पोल खुल रही है। इस वजह से पार्टी को असहज होना पड़ रहा है।

ऐसे में अब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बयानबाजी करने वाले दो विधायकों किशोर उपाध्याय और प्रमोद नैनवाल के साथ ही दायित्वधारी कैलाश पंत, पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै और टिहरी के बीजेपी नेता खेम सिंह चौहान को इस मामले में अपना पक्ष रखने को कहा है। उन्होंने कहा कि पांचों ही नेताओं को बयानबाजी न करने और पार्टी फोरम पर अपनी बात रखने की हिदायत दी गई है। पार्टी में ऐसी बयानबाजी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

माना जा रहा है कि कांग्रेस व अन्य दलों से बीजेपी में आए नेता आने वाले दिनों में निकाय और विधानसभा चुनावों में टिकट की दावेदारी कर सकते हैं। इससे बीजेपी में पहले से ही दावेदारी कर रहे नेताओं के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है। इसे देखते हुए बीजेपी के पुराने नेताओं और हाल में पार्टी में शामिल हुए नेताओं के बीच राज्य में कई जगह खींचतान की स्थिति बन सकती है।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि बीजेपी अनुशासन वाली पार्टी है और यहां किसी को भी सार्वजनिक बयानबाजी की छूट नहीं है। जो भी नेता पार्टी गाइड लाइन का उल्लंघन करेंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बयानबाजी करने वाले पांच नेताओं को बुलाया गया है। उनका जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad