उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबर

उत्तराखंड: बसों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे और जीपीएस सिस्टम!

देहरादून- उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों की अब CCTV (सीसीटीवी) कैमरे और (GPS) जीपीएस सिस्टम लगाया जाएगा। जिसके बाद एक ही कंट्रोल रूम से इसकी निगरानी ऑनलाइन की जा सकेगी। जिसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। अब जल्द ही सभी बसों में जीपीएस डिवाइस व ऑनलाइन कैमरे लगाए जाएंगे। बताया जा रहा है परिवहन निगम एमडी रीना जोशी ने इसके लिए अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

एमडी रीना जोशी ने बताया कि सबसे पहले उन कंपनियों को बुलाया जाएगा जो बसों में जीपीएस और ऑनलाइन सीसीटीवी की सुविधा उपलब्ध करा सकें। जीपीएस लगाने से एक फायदा ये भी फायदा होगा कि रोडवेज की बसें निर्धारित से अलग मार्गों से नहीं चलेंगी। साथ ही रोडवेज बसों के संचालन, माइलेज, सवारियों की शिकायतों के मद्देनजर परिवहन निगम प्रबंधन नए बदलाव लागू करने की तैयारी कर रहा है। इससे उनका माइलेज भी दुरुस्त होगा।

एक ही कंट्रोल रूम से ट्रैक होंगी बसें

मीडिया से बातचीत में रीना जोशी ने बताया कि जीपीएस को एक ही कंट्रोल रूम से ट्रैक किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इसी तरह सीसीटीवी कैमरे को भी कंट्रोल रूम से देखा जा सकेगा। इससे बस में यात्रियों की शिकायतें आने का सिलसिला कम हो जाएगा। साथ ही ड्राइवर, कंडक्टर भी और अधिक अनुशासन के साथ अपनी ड्यूटी को कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि अभी कुछ बसों में कैमरे तो लगे हैं लेकिन उनकी लाइव फुटेज देखने की व्यवस्था नहीं है। किसी बस में यात्रियों या ड्राइवर कंडक्टर के साथ अभद्रता के मामले की जांच के दौरान फुटेज उस बस में रखी हार्ड डिस्क से ली जाती है। लेकिन लाइव फुटेज की व्यवस्था होने के बाद निगरानी आसान और रियल टाइम होगी। एमडी रीना जोशी ने यह भी बताया कि अभी इस प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। पहले कंपनियों से सुझाव लिए जाएंगे, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad