उत्तराखण्डबड़ी-खबर

उत्तराखंड: गहरी खाई में गिरी कार! दो सगे भाईयों समेत 4 की मौत…

बागेश्वर- गहरी खाई में कार गिरने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा धरमघर मोटर मार्ग के भाटनीकोट कफलखेत के पास रविवार सुबह हुआ। यहां एक कार पुंगर नदी में गिर गई। हादसे में दो सगे भाइयों समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे की वजह चालक को नींद की झपकी आना माना जा रहा है।

पुलिस के अनुसार रीमा की ओर से आल्टो कार (डीएल-2 सी- एएम-0169) से चार लोग बागेश्वर आ रहे थे। करीब पांच बजे चिड़ग गधेरे से आगे कफलखेत के पास कार अनियंत्रित होकर पुंगर नदी में गिर गई। हादसे में नीरज कुमार व दीपक आर्य पुत्रगण हरीश राम के अलावा चालक कमल प्रसाद व लक्ष्मण राम की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर! 6 ठेले और भारी मात्रा में सामान जब्त (वीडियो)

सूचना पर अग्निशमन अधिकारी गोपाल रावत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से शव नदी से बाहर निकाले। बताया जा रहा है कि चारों मृतक गांव से बागनाथ मंदिर के दर्शन व स्नान को आ रहे थे।

यह भी पढ़ें -  लालकुंआ: अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने की दिशा में आंचल दुग्ध संघ, ISO टीम ने किया वार्षिक निरीक्षण..
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad