उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरराजनीति

उत्तराखंड: सीएम धामी ने किया कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया का औचक निरीक्षण! दिए निर्देश..

देहरादून- पुलिस लाइन देहरादून में पुलिस भर्ती प्रक्रिया का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया का औचक निरीक्षण किया और भर्ती के लिए आए युवाओं का उत्साहवर्धन भी किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून से भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने भर्ती के लिए आये युवाओं का उत्साह बढाते हुए उन्हें अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए कहा।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने भर्ती प्रक्रिया की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad