उत्तराखंडउत्तराखण्डपर्यटन-मौसमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: 17 दिसंबर से शीतलहर का अलर्ट जारी!

हल्द्वानी- बारिश और बर्फबारी के बाद राज्य में मौसम बदला है। पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड का असर देखने को मिल रहा है। वहीं अब अगले दो दिन और भी कड़ाके की ठंड पड़ेगी। जिससे शीतलहर और कोहरा बढ़ाना तय है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार 17 दिसंबर से मैदानी और भाबर क्षेत्र में शीतलहर चलेगी। दिन और रात के समय तापमान में गिरावट आएगी। मैदानी इलाकों में कोहरा भी छाने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार मैदानी और भाबर क्षेत्र में मंगलवार से शीतलहर का प्रकोप बढ़ जाएगा। उसके बाद करीब एक सप्ताह तक इसी तरह से मौसम बना रहेगा। गलन भरी ठंड पड़ेगी और साथ ही कोहरा भी छा सकता है। दिन के समय भी शीतलहर के आगे धूप का असर कम हो जाएगा। दिन और रात के तापमान में अंतर कम हो जाएगा। लोगों को ठंड से बचने के लिए हीटर और अलाव का सहारा लेना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल जिले के तीन आरोपियों को ‘गुंडा’ घोषित कर 6 माह के लिए जिला बदर

रविवार को हल्द्वानी में दिन के समय चटक धूप रही और लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया। दिन के समय तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा है। रात को पारा 5.3 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है। विगत दिनों की अपेक्षा रविवार को ठंड कम रही। अगले सात दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें -  चंपावत दुष्कर्म प्रकरण में पुलिस की जांच में साजिश का खुलासा..
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad