उत्तराखंडउत्तराखण्डपर्यटन-मौसमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: अगले तीन दिन आंधी-बारिश का अलर्ट जारी! 

देहरादून- मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बारिश आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश से मैदानी इलाको में गर्मी से राहत मिल सकती है। वहीं पहाड़ी इलाकों में ठंड का अहसास हो सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान जारी कर बताया कि 18 अप्रैल को देहरादून समेत उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी का येलो अलर्ट है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: मरियम पैरामेडिकल कॉलेज विवाद गहराया, कब्जे और फर्जीवाड़े के आरोपों पर एफआईआर की मांग

जबकि अगले दिन 19 अप्रैल देहरादून समेत हल्द्वानी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर के कुछ इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर रफ्तार अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 20 अप्रैल को भी राज में मौसम बदला रहेगा।

इसके अलावा इन 18 से 19 अप्रैल के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि, बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: मरियम पैरामेडिकल कॉलेज विवाद गहराया, कब्जे और फर्जीवाड़े के आरोपों पर एफआईआर की मांग
What’s your Reaction?
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad