उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: महिला की ततैयों के हमले से मौत! क्षेत्र में दहशत..

जिला बागेश्वर के कपकोट तहसील के कन्यालीकोट बैसानी गांव निवासी एक महिला पर ततैयों के झुंड ने हमला कर दिया। जिसके कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर गए, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कन्यालीकोट बैसानी गांव निवासी हेमा देवी पत्नी रवींद्र सिंह 40 वर्ष अपने खेतों में काम कर रही थी। इसी दौरान ततैयों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद परिजन उसे जिला अस्पताल बागेश्वर लेकर आए, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि घास में ततैयों का छत्ता था। महिला जिसे देख नहीं पाई। ततैयों के झुंड ने उसके शरीर पर कई जगहों पर काट दिया। परिजन गंभीर अवस्था में महिला को जिला अस्पताल ले गए, जहां महिला का उपचार किया गया। लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि एंबुलेंस नहीं मिलने से महिला ने जिला अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल के डॉ. सौरव ने बताया कि ततैयों का झुंड अधिक होने से महिला जख्मी थी। अस्पताल पहुंचने तक महिला के शरीर में जहर फैल चुका था और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव वाले दहशत में है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक महिला के दो बेटे हैं। जिसमें 14 वर्ष का पुत्र दिव्यांग है। वहीं पति बाहर नौकरी करता है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad