उत्तराखण्डपर्यटन-मौसमबड़ी-खबर

उत्तराखंड : गंगोत्री हाईवे में गिरी बस, 7 श्रद्धालुओं की मौत, 28 घायल..देखिए वीडियो…

रविवार शाम उत्तरकाशी गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग गंगनानी के पास एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें 35 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। सभी यात्री गुजरात के हैं। सात तीर्थयात्रियों की मौत की सूचना है 28 यात्री घायल हुए है। जिन्हें रेस्क्यू किया है। घटना उत्तरकाशी गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के गंगनानी के पास करीब 4 बजे की बताई जा रही है।

यह देखिए वीडियो…1

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अत्यंत पीड़ादायक समाचार है। दिल्ली में मौजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को निर्देशित कर घटना में घायल एवं गंभीर घायलों को जिला प्रशासन से समन्वय बनाते हुए तुरंत हायर सेंटरों पर मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने को कहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जिले के प्रभारी मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल को शीघ्र घटनास्थल पर पहुंच करआवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

वीडियो…एसपी अर्पण यदुवंशी मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad