उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड : मृत लोगों को जिंदा दिखा करता था धोखाधड़ी! उधोगपति समेत तीन गिरफ्तार

देहरादून- उत्तराखंड के उधोगपति को धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उधोगपति सुधीर विंडलास और उनके तीन साथियों को सीबीआई (CBI) ने गिरफ्तार किया है। विंडलास पर राजपुर में बेशकीमती जमीनों का धोखाधड़ी कर एक अन्य कारोबारी को बेचने का आरोप है।

इस साल की शुरुआत में सरकार की संस्तुति पर सीबीआई ने विंडलास समेत 20 लोगों के खिलाफ 4 मुकदमे दर्ज किए थे। चारों आरोपियों की गिरफ्तारी की CBI के अधिकारियों ने पुष्टि की है। आरोपियों को शुक्रवार सुबह CBI स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बता दें कि जनवरी 2022 में देहरादून के एक कारोबारी ने राजपुर थाने में सुधीर विंडलास और उनके परिजनों व कर्मचारियों के खिलाफ 2 मुकदमे दर्ज कराए थे। आरोप था कि विंडलास ने जमीनों के फर्जी दस्तावेज बनाकर उन्हें बेचा है। इसमें कई मृत लोगों को भी जिंदा दर्शाया गया था। मृत लोगों के स्थान पर अपने कर्मचारियों व साथियों को खड़ा किया गया था। इसके बाद 1 मुकदमा पूर्व सैन्य अधिकारी ने दर्ज कराया।

विंडलास पर इनकी जमीन हथियाने का भी आरोप है, उद्योगपति विंडलास के खिलाफ 2018 में इसी तरह का एक मुकदमा दर्ज किया गया था। शुरूआत में इन सभी मुकदमों की जांच जिला पुलिस ने की। लेकिन पीड़ित पक्ष जिला पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं हुआ। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने सरकार से CBI से जांच कराने की मांग की थी। सरकार ने गहन विचार कर इन मुकदमों को CBI को ट्रांसफर करने की संस्तुति कर दी।

सरकार की संस्तुति के बाद CBI की एंटी करप्शन शाखा देहरादून में चार मुकदमे सुधीर विंडलास समेत 20 लोगों के खिलाफ दर्ज किए। जांच के दौरान CBI ने उनके घर, ठिकानों और संस्थान पर भी छापे मारे। इसी बीच बृहस्पतिवार शाम को उद्योगपति सुधीर विंडलास, रवि दयाल व दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad