उत्तराखण्डबड़ी-खबरराजनीति

उत्तराखंड: सितंबर में होंगे नगर निकाय चुनाव!

देहरादून- नगर निकाय चुनाव कराने को लेकर सरकार अब टाइम लाइन तैयार कर रही है। इस टाइम लाइन के अनुसार मानसून के बाद ही सरकार निकाय चुनाव कराएगी। क्योंकि निकाय चुनाव में देरी को लेकर याचिका की सुनवाई हाईकोर्ट में चल रही है। जिसके कारण हाईकोर्ट में सरकार को नगर निकाय चुनावों की टाइम लाइन जमा करनी है।

15 सितंबर से अक्टूबर तक चुनाव संपन्न कराए जा सकें

सूत्रों के मुताबिक विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यह पूरी प्रक्रिया मानसून सीजन में ही पूरी कर ली जाएगी। ताकि 15 सितंबर से अक्टूबर तक चुनाव संपन्न कराए जा सकें।

क्योंकि प्रदेश में मानसून सीजन में कई जगह बारिश से नुकसान हो रहा है। रास्ते बंद हो रहे हैं। इसलिए सरकार मानसून के बाद ही निकाय चुनाव कराना चाहती है। प्रदेश में 99 नगर निकायों में चुनाव होने हैं। जिसमें करीब सात महीनों से प्रशासक तैनात हैं।

सरकार का मानना है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें। लिहाजा, तय किया गया है कि 15 सितंबर के बाद ही नगर निकाय के चुनाव कराए जाएं। इससे जुड़ी टाइम लाइन भी सरकार हाईकोर्ट में जमा कराने जा रही है।

दूसरी ओर निकायों में आरक्षण लागू करने के लिए एक्ट में बदलाव हो चुका है। नियमावली भी तैयार है, जो जल्द लागू कर दी जाएगी। इसके हिसाब से सभी जिलाधिकारियों के स्तर से आरक्षण लागू करने की अधिसूचना जारी करते हुए सुझाव मांगे जाएंगे। सुझावों के बाद अंतिम अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। इसके बाद ही राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव कराएगा।

सूत्रों के मुताबिक राज्य में नगर निकायों के चुनाव मानसून के बाद ही होंगे। सरकार इसी तैयारी में जुट गई है। इसके लिए इसी महीने हाईकोर्ट में निकाय चुनावों की टाइम लाइन भी देनी है। मानसून अवधि में आरक्षण संबंधी सभी काम पूरे कर लिए जाएंगे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad