उत्तराखण्डबड़ी-खबर

उत्तराखंड : ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत! वीडियो…

रुड़की- उत्तराखंड के रुड़की में बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से करीब आधा दर्जन मजदूरों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लहबोली गांव में सुबह लगभग 7 बजे की है। जिस समय मजदूर ईंट भट्ठे में कच्ची ईंटों को पकाने के लिए उसकी दीवार बना रहे थे। तब अचानक दीवार गिरने से पांच मजदूर की मौत हो गई। जबकि सात अन्य मजदूर घायल हो गए।

वहीं घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी देहात समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

बता दें कि लहबोली गांव में सवानी ब्रिक फील्ड ईंट भट्ठा है। यहां पर करीब सौ से अधिक श्रमिक काम कर रहे थे। घटना के समय भट्टे पर कच्ची ईंटों की भराई का काम चल रहा है। घोड़ा बुग्गी से श्रमिक ईंटों को भट्ठे के अंदर ले जाकर उनकी दीवार बना रहे थे। इसी बीच कच्ची ईंटों की दीवार भरभराकर गिर गई।

जिससे बड़ी संख्या में श्रमिक ईटों के नीचे दब गए। पूरे इलाके में कोहराम मच गया। आनन-फानन में अन्य श्रमिक मौके की ओर दौड़ पड़े। जेसीबी एवं हाथों से ईंटों को हटाकर निकालने की कोशिश की गई।

यह देखिए वीडियो…

जानकारी के मुताबिक हादसे में मुकुल निवासी उदलहेड़ी थाना मंगलौर, साबिर निवासी मिमनाला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश, अंकित निवासी उदलहेड़ी, बाबूराम निवासी लहबोली थाना मंगलौर एवं जग्गी निवासी ग्राम पिनना जिला मुजफ्फरनगर की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा आशु, समीर समेत पांच लोग घायल हो गए है।
घटना की सूचना मिलते ही विधायक मोहम्मद शहजाद, एसपी देहात एसके सिंह, एसडीएम विजयनाथ शुक्ला आदि अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad