उत्तराखंडउत्तराखण्डपहाड़ के मुद्देबड़ी-खबर

उत्तराखंड: आखिरकार पकड़ा गया दहशत बन चुका बाघ!

नैनीताल जिले के रामनगर में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज के कानियां बीट से देर रात दहशत बन चुके बाघ को पार्क प्रशासन ने सकुशल ट्रेंकुलाइज कर लिया है। इस बाघ की वजह से गांव में दहशत फैली हुई थी, जिसकारण ग्रामीण करीब तीन दिनों से लगातार बाघ को पकड़ने की मांगकर प्रदर्शन कर रहे थे। अब बाघ को ट्रेंकुलाइज करने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

बताते चलें कि बीते दिन बाघ ने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज के कानियां बीट में पेट्रोलिंग गश्त कर दैनिक श्रमिक गणेश पर अचानक हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया था। जिसके बाद श्रमिक को बचाने के लिए साथ में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने हवाई फायरिंग की, तब बाघ गणेश को छोड़कर जंगल की ओर भागा। गणेश फिलहाल अस्पताल में भर्ती है जिनका उपचार चल रहा है। वहीं पिछली माह 9 जनवरी को जंगल में पत्नी और बेटे के साथ लकड़ी लेने गए कॉर्बेट के संविदा कर्मचारी 37 वर्षीय प्रेम सिंह पुत्र इंदर सिंह को भी बाघ ने अपना निवाला बनाया था। प्रेम सिंह कॉर्बेट मुख्यालय रामनगर में माली का काम करता था।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 33% महिला आरक्षण अविलंब लागू करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना

इन घटनाओं के बाद से ही क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। ग्रामीण लगातार बाघ को पकड़ने की मांग को लेकर आक्रोशित होकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। अब ग्रामीणों के विरोध के बाद आखिरकार बाघ को ट्रेंकुलाइज कर लिया गया है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के पार्क वार्डन अमित ग्वासाकोटि ने बताया कि देर रात बाघ को ट्रेंकुलाइज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रेंकुलाइज किया गया नर बाघ है, जिसकी उम्र करीब 8 वर्ष है। जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 33% महिला आरक्षण अविलंब लागू करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad