उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

उत्तराखंड: कैंची धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, SSP नैनीताल खुद सम्भाल रहे हैं व्यवस्था

भवाली- 15 जून कैंची धाम स्थापना दिवस पर बाबा नीम करौली के दर्शन के लिए भारी संख्या में भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा खुद मौके पर व्यवस्थाओं को संभाल रहे हैं। और सुनिश्चित कर रहे हैं कि बाबा के दर्शन कतारबद्ध तरीके से हो।
     
एसएसपी ने कहा कि ड्यूटी में तैनात पुलिस बल व्यवस्था बनाए हुए हैं यातायात सुचारू चल रहा है। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है, जिससे भक्तजन बिना किसी बाधा के बाबा के दर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि भक्तों में भारी उत्साह दिख रहा है।

एसएसपी ने कहा कि बाबा नीम करौली के दरबार में आये भक्तों की सेवा करना उनको सुविधा प्रदान करना हमारी ड्यूटी एवं कर्तव्य है। भारी संख्या में भक्त अब तक दर्शन कर चुके हैं, शान्तिपूर्ण, खुशहाल तरीके से मेला चल रहा है।
    
शटल सर्विस सुगम रूप से चल रही हैं पार्किग में भी भक्तों की संख्या काफी हैं जिन्हें लगातार दर्शन कराये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरी उम्मीद है कि शनिवार को स्थापना दिवस का यह कैची धाम मेला ऐतिहासिक होने के साथ-साथ शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न होगा। भक्तजनों की सुविधा के लिए लगातार अनाउंसमेंट कराकर व्यवस्था बनाए रखने के लिए आग्रह किया जा रहा है।
    

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad