उत्तराखंडउत्तराखण्डपर्यटन-मौसमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: अगले चार दिन बारिश बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी! जाने मौसम का पूर्वानुमान..

देहरादून- उत्तराखंड मौसम विभाग ने बुधवार 26 फरवरी से 1 मार्च तक राज्य में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने के चलते मौसम में तेजी से बदलाव की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले चार दिन बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। राजधानी देहरादून समेत राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा हरिद्वार, पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिले में भी बारिश के आसार हैं। जबकि, 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक सभी जिलों के लिए बारिश और बर्फबारी का येलो तो 28 फरवरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भारी बर्फबारी होने की संभावना है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad