उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड : फ्रेश होने गई महिला, उठा ले गया बाघ!

उत्तराखंड में इन दिनों वन्यजीवों के इंसान पर हमले की खबरें लगातार बढ़ती जा रहीं हैं। ताजा मामला ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा में तराई पूर्वी वन प्रभाग के सुरई रेंज के सरपुड़ा गांव में देखने को मिली। यहां जंगल किनारे शौच करने गई महिला पर बाघ ने हमला कर जंगल मे खिंचता हुआ ले गया।

जानकारी के मुताबिक महिला जंगल में शौच के लिए गई थी लेकिन काफी देर बाद भी वो वापस नहीं लौंटी। जिसके बाद परिजन जंगल की ओर गए। घटनास्थल पर खून मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि महिला का नाम सुभारती पत्नी बिरजू है और उसके चार बच्चे हैं। घटना से क्षेत्र में भय का माहौल हैं।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सुरई रेंज की वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के डीएफओ तराई पूर्वी संदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही तुरंत एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। जिसके बाद वन विभाग की दूसरी टीम भी भेजी गई। काफी घंटो की खोजबीन के बाद शव बरामद कर लिया गया है। शव का काफी हिस्सा बाघ द्वारा खा लिया गया है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad