उत्तराखण्डबड़ी-खबर

उत्तराखंड: यहां हाईवे पर गिरी चट्टान! कई लोग दबे, तीन की मौत…

उत्तरकाशी गंगोत्री हाईवे के पास डबरानी में अचानक चट्टान टूट गई, जिसके नीचे कई लोगों के दबे होने की सूचना है। खबर मिलेते ही राहत एवं बचाव टीमें मौके के लिए रवाना हो गई है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार तीन लोगों की मौत की सूचना है। तीन लोग घायल हैं, जबकि कुछ दबे हैं।

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने राहत एवं बचाव टीमों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए है। घटना स्थल से तीन घायलों को 108 सेवा से लाया जा रहा है। पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, राजस्व टीम, आपदा टीम घटना स्थल के लिए रवाना। राहत बचाव कार्य जारी है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad