उत्तराखण्डबड़ी-खबर

उत्तराखंड: गहरी खाई में गिरी सूमो! 10 लोग घायल

उत्तराखंड में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।रविवार सुबह तड़के करीब 6:00 बजे पौड़ी जिले के लैंसडाउन में एक टाटा सूमो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें 10 लोग घायल हो गए। वाहन में 10 लोग सवार थे, जो तिमली गांव से गंगा दशहरा पर हरिद्वार स्नान के लिए जा रहे थे।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी गुमखाल एवं सतपुली से एसडीआरएफ थानाध्यक्ष सतपुली मौके पर पहुंचे। घायल व्यक्तियों को खाई से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को एम्बुलेंस से सतपुली चिकित्सालय भेजा गया।

जानकारी के मुताबिक गुमखाल और सतपुली के बीच कुल्हड़ मोड़ के पास एक सूमो गोल्ड वाहन UK 15 TA 0713 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। जिसमें 10 लोग घायल हो गए।

घायलों के नाम… कीर्ति रावत पुत्री महिपाल सिंह निवासी कशाणी तामली, संजय कुमार उम्र 20, कुलवन्ती देवी उम्र 65, सूरज गुसाईं उम्र 28, सूरज पाल उम्र 46, रशिमी उम्र 24, भगवती देवी उम्र 43, अनिता उम्र 40, सरोजनी देवी उम्र 50 लोग सवार थे।

वहीं बीते शनिवार को रुद्रप्रयाग जिले में अलकनंदा नदी में टेंपो ट्रैवलर गिरने से 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad