उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: युवती ने मैसेज कर लिखा.. ओके बाय मैं जा रही हूं! फिर उठाया खौफनाक कदम..

राजधानी देहरादून से एक बेहद ही हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां UPSC की परीक्षा में असफल होने पर युवती ने खौफनाक कदम उठा लिया। युवती ने फंदे से लटकर अपनी जान दे दी। युवती की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

घटना की जानकारी देते हुए एसओ प्रेमनगर गिरीश नेगी ने बताया कि प्रेमनगर के विंग नंबर 2 में युवती की आत्महत्या की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां जाकर देखा कि युवती बिस्तर पर पड़ी थी। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसओ ने बताया कि युवती के परिजनों से इस संबंध में बात की गई। तो उन्होंने पुलिस को बताया कि परिवार के लोग जब सुबह उठे तो बेटी के कमरे का दरवाजा बंद था। उन्होंने दरवाजा खोला तो देखा कि वह पंखे के सहारे फंदे पर लटक रही थी। उसने अपनी चचेरी बहन को करीब 4 बजे एक मैसेज किया था, जिसमें उसने लिखा कि ओके बाए मैं जा रही हूं, लव यू बाए…लिखा था।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी के बनभूलपुरा में कई क्लीनिक सील..

एसओ ने बताया कि परिजनों के अनुसार वह 4 बजे उठी थी। इसके बाद उसने अपने लिए चाय बनाई। लेकिन, आधा कप ही चाय पी थी। उसने आत्महत्या से ठीक पहले चचेरी बहन को मैसेज किया और फिर यह कदम उठा लिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह UPSC की तैयारी कर रही थी। लेकिन सफल नहीं हुई तो परेशान रहने लगी। उसका इलाज भी चल रहा था।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: दिनेश आर्य ने किया राज्यसभा के लिए नामांकन

एसओ के अनुसार मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। अभी तक मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad