उत्तराखण्डपर्यटन-मौसमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: पहाड़ों से लेकर मैदान तक हीट वेव का अलर्ट! इतने दिन बाद मिलेगी राहत…

देहरादून- उत्तराखंड में अभी गर्मी से राहत मिलने के कोई भी आसार नजर नहीं आ रहे है। राज्य में मैदानी ही नहीं पर्वतीय इलाके भी भीषण लू की चपेट में आ गए हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग जिले के घाटी वाले इलाकों के साथ ही बाकी सभी जिलों में दिन के वक्त लू की स्थिति रही। इन पांच पर्वतीय जिलों में शनिवार को भी लू की स्थिति को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि बाकी सभी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के मुताबिक, बीते कुछ दिनों से पर्वतीय जिलों की घाटियों में भी लू चल रही है। इधर, देहरादून में शुक्रवार को 29 साल में पहली बार तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं हल्द्वानी में 42 और नैनीताल में 28 तापमान रहा।

अगले तीन तक भीषण गर्मी लोगों के पसीने छुड़ायेगी। मौसम विभाग के अनुसार मौसम गर्म बना रहेगा और लू चलती रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक 18 जून से पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में बारिश होने की संभावना है।

बता दें कि न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री से ऊपर चल रहा है। गर्म हवा चलने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग लू से बचने के लिए घरों के अंदर कैद होने को मजबूर हैं।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad