उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: पति ने की गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या! ऐसे खुला राज…

देहरादून- राजधानी देहरादून से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां पति ने अपनी नवविवाहित पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी है। मामला राजधानी देहरादून के प्रेम नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। नवविवाहिता की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या के आरोप में पुलिस ने पति गिरफ्तार किया है। कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मपुरी की रहने वाली प्रतिभा शर्मा की शादी इसी साल फरवरी में मिट्ठी बेरी निवासी दीपक शर्मा उर्फ दीपू से हुई थी। आरोप है कि वह अपनी पत्नी को दहेज़ को लेकर परेशान करता था। रविवार रात किसी बात को लेकर दोनों में  झगड़ा हुआ। जिसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी का गाला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को हॉस्पिटल ले गया।

हत्या कर शव को अस्पताल ले गया पति

जानकारी के मुताबिक दीपक एक सिक्योरिटी गॉर्ड की नौकरी करता है। उस पर युवती के परिजनों ने आरोप लगाया है कि वह शादी के बाद से ही दहेज़ के लिए उसे परेशान करता रहता था। रविवार को दोनों के बीच झगड़ा होने पर दीपक ने प्रतिभा का गाला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह उसे लेकर हॉस्पिटल भी ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।डॉक्टरों ने बताया कि प्रतिभा डेढ़ महीने की गर्भवती थी। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को देखते हुए डॉक्टरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस हॉस्पिटल पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि महिला के पति ने उसकी हत्या की है। पुलिस ने दीपक शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad