उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: शराब पीने के लिए मां ने किया मना तो, बेटा बना हैवान!

पौड़ी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पौड़ी जिले के बीरोंखाल विकासखंड के छाछीरौं गांव में एक कलयुगी बेटे ने शराब पीने से रोकने पर अपनी मां की हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक अरोपी बेटा अनिल ढौंडियाल (30) गुरुवार रात शराब के नशे मे धुत होकर घर आया। मां रामेश्वरी देवी ने इस पर नाराजगी जताई तो झगड़ा करने लगा। इसी दौरान उसने गुस्से में आकर जलाने वाली लकड़ी से अपनी मां के सिर पर वार कर दिया। इससे मां की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  सक्रिय पहल से आशा का सृजन: उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में विश्व आत्महत्या निवारण दिवस पर मनोवैज्ञानिक कार्यशाला का आयोजन

वहीं पूछताछ में अरोपी ने बताया कि उसकी मां ने घर में काफी दिनों से दही जमा रखी थी जो खराब थी। उसने मां से दही नहीं मथने पर गुस्सा किया। वह भड़क गया और गाली गलौच करने लगा। इस पर मां ने विरोध करते हुए शराब पीकर बकबास ना करने की चेतावनी दी। जिससे गुस्‍साए नशे में धुत आरोपी ने लकड़ी उठाकर मां पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। जिससे उसकी मां की मौत हो गई। अरोपी को प‍कड़ लिया गया है।

यह भी पढ़ें -  मुकेश बोरा ने फिर कायम रखा दबदबा, गोविंद मेहता की जीत, पूर्व चेयरमैन को बड़ा झटका..
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad