उत्तराखण्डबड़ी-खबरराजनीति

उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले! इन प्रस्तावों पर लगी मुहर…

देहरादून- लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड की धामी सरकार ने सोमवार को कैबिनेट बैठक की। बैठक में कई विभागों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी है।

धामी कैबिनेट में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर…

1. वर्ल्ड बैंक के सहयोग से 630 करोड़ का होगा वर्कफोर्स डिवेलपमेंट प्रोजेक्ट को कैबिनेट की मंजूरी। पहले 450 करोड़ था।

2. अटल आयुष्मान योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में डायलसिस सेंटर पर 100% प्रतिपूर्ति सरकार देगी।

3. उत्तराखंड सेवा क्षेत्र नीति के प्रख्यापन को मंजूरी। यूआईडीबी संचालित करेगा। 2030 तक कि नीति है। निवेश की न्यूनतम सीमा अलग अलग रखी गई है। सब्सिडी की सीमा कुल निवेश का 25% या 100 करोड़ होगी।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: लेन देन के विवाद में फायरिंग! इलाके में मचा हड़कंप..

4. आईटीआई समेत तमाम काम होने से लखवाड़ परियोजना के तहत विस्थापन नीति को मंजूरी।

5. राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान देहरादून और अल्मोड़ा की सेवा नियमावली को मंजूरी।

6. इन्वेस्टर समिट के तहत हर्रावाला और हरिद्वार में अस्पताल बनेंगे पीपीपी मोड पर।

7. 100 छात्रों को 5000 प्रति माह, जो पीएचडी कर रहे हों, कहीं और से कोई स्कॉलरशिप न मिल रही हो।

8. सुप्रीम के आदेश के तहत प्राथमिक शिक्षक भर्ती में बीएड की अनिवार्यता खत्म।

9. पिथौरागढ़ के आदि कैलाश, ओम पर्वत का 5 दिवसीय हेली दर्शन होगा। छह माह के लिए ट्रायल होगा। पैकेज टूर होगा। पर्यटन विभाग के इस प्रस्ताव पर मुहर

10. कैंसर हॉस्पिटल हर्रावाला और मातृ हॉस्पिटल पीपीपी मोड में चलेगा।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल: "हिमालय पुत्र" महान स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व सीएम हेमवती नंदन बहुगुणा का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत: मुकेश बोरा

11. शिक्षक भर्ती के लिए बीएड की डिग्री मान्य नहीं होगी।

12. हेली दर्शन कार्यक्रम शुरू होगा। कैलाश ओम पर्वत के लिए शुरू होगी योजना। चार रात पांच दिन का पैकेज छह महीने के लिए।

13. गढ़ी नेगी क्षेत्र काशीपुर को नगर पंचायत बनाया।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad