उत्तराखण्डबड़ी-खबरराजनीति

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी का गैरसैंण में ‘वॉक’…

Ad

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय गैरसैंण दौरे पर हैं। गुरुवार को वह मॉर्निंग वॉक पर निकले। और इस दौरान लोगों से मिलकर उन्होंने विकास कार्योंं का फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने विधानसभा, भराड़ीसैंण में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को कार्यों में तेज़ी लाने और गुणवत्तापूर्ण कार्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

सीएम धामी ने कहा कि विधानसभ, भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में हमारी सरकार सड़क और हवाई कनेक्टिविटी के माध्यम से इस संपूर्ण क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस दौरान स्थानीय लोगों से भेंट कर प्रशासन द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का फीडबैक एवं सुझाव भी लिए।

यह भी पढ़ें -  शासनादेश का काम कर रहे अस्थाई, आउटसोर्सिंग, संविदा, कर्मचारियों की सेवा पर नहीं पड़ेगा असर: मुख्य सचिव

बुधवार को शासन के उच्चाधिकारियों की टीम के साथ मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण विस में पलायन और भू-कानून पर मंथन किया। चर्चा में सीएम ने कहा, राज्य सरकार भू-कानून को लेकर अत्यंत गंभीर है। प्रदेश में लागू होने वाले भू-कानून को जन भावनाओं के अनुरूप बनाए जाने की दिशा में सरकार काम कर रही है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: शादी की सालगिरह पर गुप्ता परिवार में छाया मातम! पति के साथ बैठी पत्नी की…
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0