उत्तराखण्डबड़ी-खबर

उत्तराखंड: यहां बनेगी औद्योगिक स्मार्ट सिटी! मिलेगा 75 हजार लोगों को रोजगार

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में औद्योगिक विकास को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाया है। केंद्र ने उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में स्थित खुरपिया को औद्योगिक स्मार्ट सिटी के रूप में चिह्नित किया है।

जिसके तहत 1002 एकड़ में 1265 करोड़ की लागत से इस स्मार्ट शहर को विकसित किया जाएगा। इससे यहां 6180 करोड़ के निवेश के आने की उम्मीद है।

माना जा रहा है कि इससे 75 हजार से ज्यादा लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है। इस योजना को तीन साल के अंदर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 25 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर इस परियोजना के लिए पैरवी की थी। पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के कार्यकाल के बाद प्रदेश में इतना बड़ा औद्योगिक पार्क विकसित होगा।

बुधवार को केंद्रीय औद्योगिक विकास मंत्री पीयूष गोयल ने आनलाइन माध्यम से पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए औद्योगिक शहरों को वैश्विक मानकों के ग्रीनफील्ड स्मार्ट शहर के रूप में विकसित किया जाएगा।

उत्तराखंड में खुरपिया, रुद्रपुर से 17 किमी पूर्व में स्थित है। यहां आटोमोबाइल, आटो कंपोनेंट, इंजीनियरिंग व फेब्रिकेशन के कार्यों पर फोकस किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह निकटवर्ती पंतनगर और रुद्रपुर के औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देगा। यहां से सड़क, रेल व हवाई संपर्क बेहद नजदीक उपलब्ध है। जिससे यह औधोगिक क्षेत्र के लिए अत्यंत आवश्यक है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad