उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरसंपादक की कलम

उत्तराखंड: IPS केवल खुराना का निधन, लंबी बीमारी के बाद हुआ स्वर्गवास..

देहरादून- उत्तराखंड पुलिस सेवा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और 2005 बैच के IPS केवल खुराना का निधन हो गया है। वे लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और दिल्ली में इलाज करा रहे थे। उनके निधन की खबर से उत्तराखंड पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि केवल खुराना पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल, साकेत में उनका इलाज चल रहा था। हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

IPS केवल खुराना के निधन की खबर से उत्तराखंड पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों ने उनके योगदान को याद करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। वे एक कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार अधिकारी के रूप में जाने जाते थे।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल जिले के तीन आरोपियों को ‘गुंडा’ घोषित कर 6 माह के लिए जिला बदर

वर्ष 2016 में उन्होंने एसएसपी उधमसिंह नगर की कमान संभाली थी। उनके कार्यकाल के दौरान उन्होंने पुलिसिंग को नई दिशा दी और कई बड़े फैसले लिए, जिनका असर जमीनी स्तर तक देखा गया। उनके कार्यों ने न सिर्फ पुलिस विभाग बल्कि आम जनता को भी प्रभावित किया। अपने अनुशासन और कड़े नियमों का पालन करने के लिए वे जाने जाते थे।

केवल खुराना ने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। वे उत्तराखंड पुलिस में यातायात निदेशक और कमांडेंट जनरल होमगार्ड जैसे अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके थे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान पुलिस सुधार और होमगार्ड्स के मनोबल को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल जिले के तीन आरोपियों को ‘गुंडा’ घोषित कर 6 माह के लिए जिला बदर
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
2
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad