उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: कांवड़ यात्रियों का ट्रक पलटा! तीन की मौत, 16 यात्री घायल..

उत्तराखंड के टिहरी जिले से एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। यहां ऋषिकेश- गंगोत्री हाईवे पर जाजल और फकोट के पास कांवड़ यात्रियों से भरा ट्रक पलट गया।

हादसे में तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 16 यात्री घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि ट्रक में कुल 19 कांवड़ यात्री सवार थे। युद्धस्तर पर राहत बचाव कार्य जारी है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य यात्री ट्रक के नीचे दबे मिले। गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। आठ लोगों का उपचार नरेंद्र नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। जबकि एक व्यक्ति का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फकोट में इलाज चल रहा है।

डीएम टिहरी के अनुसार, ट्रक खाड़ी से करीब दो किलोमीटर आगे अनियंत्रित होकर पलट गया था। 108 एम्बुलेंस सेवा की मदद से घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया। यह यात्री ऋषिकेश से गंगोत्री की ओर जा रहे थे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad