उत्तराखण्डबड़ी-खबरराजनीति

उत्तराखंड : खंडूरी ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा!

देहरादून- कांग्रेस को उत्तराखंड में फिर झटका लगा है। कांग्रेस नेता मनीष खंडूरी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मनीष खंडूरी ने साल 2019 में कांग्रेस का दामन थामा था, और उन्हें कांग्रेस ने पौड़ी लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था।

लेकिन साल 2024 लोकसभा चुनाव से पहले मनीष खंडूरी ने अचानक से कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। मनीष खंडूरी पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बीसी खंडूरी के बेटे हैं। उनकी बहन रितु खंडूरी उत्तराखंड में विधानसभा अध्यक्ष हैं। लंबे समय से मनीष खंडूरी अपने चुनावी क्षेत्र में सक्रिय नहीं थे

लेकिन लगातार सोशल मीडिया पर कांग्रेस की नीतियों को लेकर सक्रिय रहते थे। लेकिन अब साल 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उनका इस्तीफा देना पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है। एक तरफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जहां चुनाव लड़ने से इनकार कर रहे हैं। वहीं मनीष खंडूरी जैसे युवा नेता का पार्टी से इस्तीफा देना अपने आप में कई सवाल खड़े करता है। मनीष खंडूरी ने साल 2019 में राहुल गांधी की बातों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन किया था।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad